-
Home
-
मैजिक जैल के साथ करें पानी और पोषक तत्वों की बचत
एक्यूरो कम्पनी ने एक ऐसे मैजिक जैल को इजाद किया है, जिसके द्वारा फसलों के पोषक तत्वों को बचाया जा सकता है और साथ ही सिंचाई जल की भी काफी बचत की जा सकती है | मैजिक जैल सेल्यूलोस और पोटैशियम का मिश्रण है जो पौधों के पोषक तत्वों की सुरक्षा करता है | इसके प्रयोग से उर्वरकों के प्रयोग को 30 से 40 प्रतिशत तक कम किया जा सकता है, और सिंचाई को भी 50 प्रतिशत तक कम किया जा सकता है |

मैजिक जैल बीजों की अंकुरण क्षमता का भी बढ़ा देता है | यह जहाँ एक ओर फसल की उत्पादकता लागत को कम कर देता है वहीँ दूसरी तरफ फसलों को स्वस्थ्य करते हुए उत्पादन क्षमता को बढ़ा देता है | इसके प्रयोग से फसल उच्च गुणवत्ता युक्त हो जाती है |
कृषि वैज्ञानिकों ने प्रमाणित किया है कि इसके प्रयोग से मिट्टी की सघनता और उसकी उत्पादन क्षमता बढती है साथ ही मिट्टी की भौतिक गुणों में सुधार आता है | यह शैवाल और कवकों को पैदा होने से रोकता है | प्रायः मैजिक जैल का उपयोग फसलों के अनुरूप किया जाता है | औसतन इसका प्रयोग 3-5 किलो प्रति एकड़ के हिसाब से होता है |
English Summary: Do water and nutrients with magic gels
Published on: 26 August 2017, 03:56 AM IST
कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!
प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।
आप हमें सहयोग जरूर करें (Contribute Now)
Share your comments