1. Home
  2. लाइफ स्टाइल

Red Grapes Benefits: सेहत के लिए वरदान से कम नहीं लाल अंगूर, सेवन से मिलेंगे ये 5 बेहतरीन फायदे

Benefits Of Red Grapes: लाल अंगूर में मौजुद एंटीऑक्सीडेंट गुण हमारे शरीर में फ्री रेडिकल्स से लड़ते है. इसमें विटामिन ए और विटामिम सी भरपूर मात्रा में पाएं जाते है. जो हमारे शरीर को बिमारियों से बचाते हैं. आइए जानते है लाल अंगूर के फायदे...

KJ Staff
सेहत के लिए वरदान से कम नहीं लाल अंगूर (Picture Credit - FreePik)
सेहत के लिए वरदान से कम नहीं लाल अंगूर (Picture Credit - FreePik)

जैसा कि आप सभी जानते हैं कि अंगूर हमारे सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है. इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण पाएं जाते हैं, जो हमारे में मौजुद बिमारियों से लड़ने में मदद करते है. हम सभी आम तौर पर हरें एंव काले अंगूर का सेवन ज्यादा करते है. लेकिन क्या आपने लाल अंगूर का सेवन किया है. अगर नही किया तो आइए आज हम आपको बताते हैं कि लाल अंगूर के सेवन से आपको क्या-क्या फायदे मिलेंगे.
आइये कृषि जागरण के इस आर्टिकल में जानें, लाल अंगूर के सेवन से होने वाले 5 फायदे कौन-कौन से हैं?

1. दिल के लिए फायदेमंद

लाल अंगूर को सेहत के लिए बेहद फायदेमंंद माना जाता है। इसका सेवन करने से हृदय को स्वस्थ रखा जा सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें, इसमें वेनोएड्स और पोलीफेनोल्स जैसे एंटीऑक्सीडेंट गुण पाएं जाते हैं, जो दिल की धमनियों को सुरक्षित रखने में सहायक होते हैं. इसके अलावा दिल की मसल्स को भी सुरक्षित करते हैं और सूजन से बचाते हैं.

2. वेट लॉस करने में मददगार

लाल अंगूर का सेवन करके आप अपने बढ़ते वजन पर भी कंट्रोल कर सकते हैं। लाल अंगूर वजन कम करने में काफी मददगार माना जाता है. लाल अंगूर में मौजुद रेस्वेराट्रोल नामक पॉलीफेनोल यानी एंटी ऑक्सिडेंट, अपने एंटीओबेसिटी गुण के चलते वजन को कम करने में मदद करते है.

3. याद्दाश्त तेज करने में मददगार

लाल अंगूर का सेवन करनें से याद्दाश्त तेज होने में मदद मिलती है, दिमाग का संतुलन बना रहता है. इसमें पाएं जाने वाले पॉलीफेनोलिक एंजाइम जैसे फ्लेवोनोइड्स और रेस्वेराट्रोल ऑक्सिडेटिव तनाव को कम करने में मददगार होते है. इससे ब्रेन का फंक्शन सही तरीके से काम करता है.

4. हड्डियां होती है मजबूत

लाल अगूर का सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती है. खासकर छोटे बच्चों को लाल अंगूर जरूर खिलाएं. इसमें पाए जाने वाले एंजाइम रेस्वेराट्रॉल में ओस्टियोजेनिक गुण हड्डियों को मजबूत रखते हैं. इससे हड्डियों का विकास सही होता है.

5. त्वचा के लिए फायदेमंद

लाल अंगूर एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करते हैं, ये स्किन एजिंग और स्किन कैंसर से बचाव करते हैं. इसमें मौजूद पॉलीफेनोल, त्वचा का सनबर्न से बचाव करते हैं और अल्ट्रावायलेट UV किरणों के प्रभाव को कम करते हैं. इसके साथ ही ये दाग-धब्बे, मुहांसे, में थेरेपी की तरह काम करते हैं.

English Summary: benefits of red grapes many beneficial for health tips hindi Published on: 30 September 2024, 01:00 PM IST

Like this article?

Hey! I am KJ Staff. Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News