-
Home
-
WALMI ने पर्यावरण को दी यह सौगात.....
विश्व पर्यावरण के मौके पर जल एवं भूमि प्रबंधन संस्थान जिसे WALMI के नाम से जाना जाता है , ने जैविक खाद के लिए कुछ नया सोचते हुए कम्पोस्ट मेकिंग मशीन लॉन्च की। इस मशीन में ख़ास बात यह है की इससे खाद बनाने में सिर्फ चौबीस घंटे का समय लगता है। लेकिन पहले की प्रक्रिया में कम से कम तीन महीने तक का समय लगता था।

अपर मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैस ने पर्यावरण की सुरक्षा के लिए और साथ ही WALMI परिसर से निकलने वाले अपशिष्ट पदार्थों के प्रबंधन के निर्देश दिए थे। इकबाल सिंह बैस के अनुसार इस मशीन के द्वारा परिसर में लगे पेड़ पौधो से गिरी पत्तियां और अपशिष्ट पदार्थ का उपयोग जैविक खाद बनाने के लिए किया जायेगा। इस मशीन से लगभग 24 घंटे में गुणवत्ता पूर्ण जैविक खाद तैयार की जा सकती है। वाल्मी इस जैविक खाद को 15 रुपए किलो की दर से विक्रय के लिए उपलब्ध भी कराएगा।
News By : Varsha
English Summary: Compost Machine News
Published on: 07 June 2018, 05:43 AM IST
कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!
प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।
आप हमें सहयोग जरूर करें (Contribute Now)
Share your comments