-
Home
-
कपास उत्पादन कम होगा
वर्तमान खरीफ सीजन में कपास उत्पादन 336 लाख गांठ होने का अनुमान है जो फसल सीजन 2015-16 के 337.75 लाख गांठ से कम है। कॉटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सीएआई) के अनुसार उत्तर भारत के पंजाब, हरियाणा और राजस्थान राज्यों में कपास का उत्पादन 42 लाख गांठ होने का अनुमान है जबकि पिछले साल इन राज्यों में 40.50 लाख गांठ का ही उत्पादन हुआ था।

मध्य भारत के राज्यों महाराष्ट्र, गुजरात और मध्य प्रदेश में कपास का उत्पादन 195 लाख गांठ होने का अनुमान है जबकि पिछले साल इन राज्यों में 184.75 लाख गांठ कपास का उत्पादन हुआ था। दक्षिण भारत के राज्यों तेलंगाना, आंध्रप्रदेश कर्नाटका और तमिलनाडु में कपास का उत्पादन घटकर 93 लाख गांठ होने की संभावना है जबकि पिछले साल इन राज्यों में 107.50 लाख गांठ कपास का उत्पादन हुआ था।
English Summary: Cotton production will be less
Published on: 29 August 2017, 04:04 AM IST
कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!
प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।
आप हमें सहयोग जरूर करें (Contribute Now)
Share your comments