1. Home
  2. ख़बरें

भविष्य में चीनी का आयात जरुरी नहीं : पासवान

खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री राम विलास पासवान ने निकट भविष्य में चीनी के आयात की संभावना से इन्कार करते हुए आज कहा कि देश में पर्याप्त मात्रा में चीनी का भंडार है। पासवान ने संवाददाता सम्मेलन में चीनी के आयात को लेकर पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि उन्हें नहीं लगता कि अभी चीनी का आयात जरूरी है। उन्होंने कहा कि देश में पहले की चीनी का भंडार 70 लाख टन है, इसके अलावा 204 लाख टन चीनी का उत्पादन हुआ है। एहतियात के तौर पर पांच लाख टन कच्ची चीनी का आयात भी किया गया है। कुल मिलाकर देश में 279 लाख टन चीनी का भंडार था।

नई दिल्लीः खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री राम विलास पासवान ने निकट भविष्य में चीनी के आयात की संभावना से इन्कार करते हुए आज कहा कि देश में पर्याप्त मात्रा में चीनी का भंडार है। पासवान ने संवाददाता सम्मेलन में चीनी के आयात को लेकर पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि उन्हें नहीं लगता कि अभी चीनी का आयात जरूरी है। उन्होंने कहा कि देश में पहले की चीनी का भंडार 70 लाख टन है, इसके अलावा 204 लाख टन चीनी का उत्पादन हुआ है। एहतियात के तौर पर पांच लाख टन कच्ची चीनी का आयात भी किया गया है। कुल मिलाकर देश में 279 लाख टन चीनी का भंडार था।

उन्होंने कहा कि देश की जरूरतों को पूरा करने के बाद भी 40 से 42 लाख टन चीनी बच जाएगी और अक्टूबर महीने से नया गन्ना पिराई सत्र शुरू हो जाएगा, जिससे फिर से चीनी का उत्पादन शुरू हो जाएगा। देश में इस वर्ष गन्ने की फसल अच्छी स्थिति में है और राज्यों से गन्ने की पिराई कुछ पहले करने का अनुरोध किया जाएगा, जिससे देश में चीनी की कमी नहीं होगी। उल्लेखनीय है कि सरकार ने चीनी के आयात पर 50 प्रतिशत आयात शुल्क लगा रखा है।

English Summary: Import of sugar in future is not necessary: Paswan Published on: 29 August 2017, 12:38 AM IST

Like this article?

Hey! I am . Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News