इंडियन फारमर्स फर्टिलाइजर कोऑपरेटिव लिमिटेड (इफको) के संयुक्त प्रबंध निदेशक राकेश कपूर अंतरराष्ट्रीय उर्वरक संघ (आईएफए) का अध्यक्ष चुना गया है। मोरक्को में चल रहे 22 से 24 मई के वार्षिक कार्यक्रम में इसका फैसला लिया गया। पेरिस में मुख्यालय वाले इस वैश्विक संस्था के 68 देशों में 500 और भारत से 24 सदस्य हैं। आईएफए के 90 वर्षों के इतिहास में श्री राकेश कपूर तीसरी ऐसे हस्ती हैं जो इस प्रतिष्ठित पद के लिए चुने गये हैं। वह वर्तमान में फर्टिलाइजर एसोसिएशन ऑफ इंडिया के भी अध्यक्ष हैं। पूर्व में भारतीय राजस्व सेवा के अधिकारी रहे श्री कपूर पिछले पंद्रह सालों से संयुक्त प्रबंध निदेशक के रूप में इफको से जुड़े हैं और इफको के किसान संचार के प्रबंध निदेशक के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं गौरतलब है कि इफको ने अपने हाल ही में अपने 50 वर्ष पूरे किए है।
राकेश कपूर अंतरराष्ट्रीय उर्वरक संघ के अध्यक्ष बने
इंडियन फारमर्स फर्टिलाइजर कोऑपरेटिव लिमिटेड (इफको) के संयुक्त प्रबंध निदेशक राकेश कपूर अंतरराष्ट्रीय उर्वरक संघ (आईएफए) का अध्यक्ष चुना गया है। मोरक्को में चल रहे 22 से 24 मई के वार्षिक कार्यक्रम में इसका फैसला लिया गया। पेरिस में मुख्यालय वाले इस वैश्विक संस्था के 68 देशों में 500 और भारत से 24 सदस्य हैं।
कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!
प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।
आप हमें सहयोग जरूर करें (Contribute Now)
Share your comments