1. Home
  2. ख़बरें

यूपी में होगी कीनिया के शकरकंद की खेती

अब उत्तर प्रदेश में कीनिया के शकरकंद की खेती से होगी विटामिन ए की पूर्ति। अब तक देश में लाल और सफ़ेद शकरकंद की खेती होती थी लेकिन इस शकरकंद से केवल नाम मात्र की चीनी व कुछ दवाइयों के उपयोग में आती थी लेकिन अब कीनिया के शकरकंद से चीनी, विटामिन ए सहित कई अन्य महत्वपूर्ण उत्पाद बनाने की तैयारी की जा रही है। जिसके लिए कीनिया की टीम प्रदेश में आई हुई है इसी सम्बन्ध में आज कृषि मंत्री ने गोरखपुर के सर्किट हॉउस में मण्डल के कृषि अधिकारियों व अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की।

अधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने मीडिया से बातचीत करते हुए बाताया कि कीनिया से एक डैलिगेशन आया था, जिनके साथ टाटा ट्रस्ट के लोग काम कर रहे हैं। ये डेलिगेशन यहां क्यों आया इसके बारे में उन्होंने बताया कि ये लोग यहां सुनहरी शकरकंदी को पापुलर करने कि द्रष्टि से यहां आये थे। उनका मानना है कि सुनहरी शकरकंदी में विटामिन A प्रचुरता में पाई जाती है। जिसके प्रयोग से बच्चों को कुपोषण के शिकार से दूर किया जा सकता है। इसके लिए ये लोग कृषि विभाग से मदद चाहते हैं।

English Summary: The cultivation of sweet potato in Kenya will be done in UP Published on: 28 August 2017, 07:23 AM IST

Like this article?

Hey! I am . Did you liked this article and have suggestions to improve this article? Mail me your suggestions and feedback.

Share your comments

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें. कृषि से संबंधित देशभर की सभी लेटेस्ट ख़बरें मेल पर पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें.

Subscribe Newsletters

Latest feeds

More News